India Global Week 2020: PM मोदी इंडिया ग्लोबल वीक में करेंगे संबोधित, इस बार ये है खास थीम

पीएम नरेंद्र मोदी कल वैश्विक स्तर पर इंडिया ग्लोबल वीक 2020 (India Global Week 2020) के उद्घाटन अवसर पर भाषण देने जा रही है। इसमें दुनियाभर के 30 देशों के 5 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। यह वर्चुअल कॉन्फ्रेंस 3 दिन तक चलेगी। इसका थीम है- बी द रिवाइवल: इंडिया
 | 
India Global Week 2020: PM मोदी इंडिया ग्लोबल वीक में करेंगे संबोधित, इस बार ये है खास थीम

पीएम नरेंद्र मोदी कल वैश्विक स्तर पर इंडिया ग्लोबल वीक 2020 (India Global Week 2020) के उद्घाटन अवसर पर भाषण देने जा रही है। इसमें दुनियाभर के 30 देशों के 5 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। यह वर्चुअल कॉन्फ्रेंस 3 दिन तक चलेगी। इसका थीम है- बी द रिवाइवल: इंडिया एंड अ बेटर न्यू वर्ल्ड (Be the Revival: India and Better New World)। उम्मीद है कि पीएम मोदी का संबोधन भारत के व्यापार और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर केंद्रित होगा।
India Global Week 2020: PM मोदी इंडिया ग्लोबल वीक में करेंगे संबोधित, इस बार ये है खास थीम
इंडिया इंक ग्रुप (India Inc Group) के चेयरमैन और सीईओ मनोज लाडवा ने कहा, ‘जैसा कि विश्व कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, भारत अपनी अपार प्रतिभा, अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारतीय प्रधानमंत्री का दुनिया को दिया जाने वाला संदेश नई शुरुआत करने से संबंधित होगा।’

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे। ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे।
                     http://www.narayan98.co.in/
India Global Week 2020: PM मोदी इंडिया ग्लोबल वीक में करेंगे संबोधित, इस बार ये है खास थीम                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8