India-China Dispute: दोनों देशों के बीच हुई झड़प में चीन के 43 सैनिकों की मौत, भारत के सैनिक भी हुए शहीद

भारत और चीन (India and China) के बीच विवाद और भी बढ़ता जा रहा है। विवाद के चलते भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इसके साथ ही भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की तरफ से पलटवार में चीन के 43 सैनिकों की मौत हुई
 | 
India-China Dispute: दोनों देशों के बीच हुई झड़प में चीन के 43 सैनिकों की मौत, भारत के सैनिक भी हुए शहीद

भारत और चीन (India and China) के बीच विवाद और भी बढ़ता जा रहा है। विवाद के चलते भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इसके साथ ही भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की तरफ से पलटवार में चीन के 43 सैनिकों की मौत हुई है और घायल हुए हैं। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
India-China Dispute: दोनों देशों के बीच हुई झड़प में चीन के 43 सैनिकों की मौत, भारत के सैनिक भी हुए शहीद
भारत चीन के इस विवाद में मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद (martyred) होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन जब इस मामले की पूरी जानकारी सामने आई तो पता चला कि इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इसी दौरान भारतीय सेना ने हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा के पास अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही भारत में चीनी सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है।
                     http://www.narayan98.co.in/
India-China Dispute: दोनों देशों के बीच हुई झड़प में चीन के 43 सैनिकों की मौत, भारत के सैनिक भी हुए शहीद                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8
भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘6 जून को सीनियरों कमांडरों की अच्छी बैठक हुई। इसके बाद ग्राउंड कमांडरों के बीच कई बैठकें हुई’। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि सबकुछ अच्छे से होगा। चीनी पक्ष गलावन वैली में LAC का सम्मान करते हुए पीछे चला गया, लेकिन चीन के द्वारा स्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश करने पर 15 जून को एक हिंसक झड़प हो गई। पर इससे बचा जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा प्रबंधन को लेकर भारत का जिम्मेदार रवैया है। भारत सारे काम LAC में अपनी सीमा के अंदर ही करता है, चीन से भी ऐसी उम्मीद हम रखते हैं।’