India-China dispute: केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों को दिया झटका, रद्द कर दिया 2,900 करोड़ का टेंडर

भारत और चीन (India and China) के बीच सीमा विवाद अब कुछ और रूप ही लेने लगा है। दोनों देशों के बीच विवाद शुरू होने के बाद चीनी सामान का बहिष्कार (boycott) तेजी से हो रहा है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) के समानांतर
 | 
India-China dispute: केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों को दिया झटका, रद्द कर दिया 2,900 करोड़ का टेंडर

भारत और चीन (India and China) के बीच सीमा विवाद अब कुछ और रूप ही लेने लगा है। दोनों देशों के बीच विवाद शुरू होने के बाद चीनी सामान का बहिष्कार (boycott) तेजी से हो रहा है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) के समानांतर बनाए जाने वाले महासेतु की परियोजना से जुड़े टेंडर को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने यह टेंडर इसलिए रद्द किया है क्योंकि परियोजना के लिए चुने गए चार में से दो ठेकेदार चीनी कंपनियां थीं।
India-China dispute: केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों को दिया झटका, रद्द कर दिया 2,900 करोड़ का टेंडर
केंद्र सरकार ने यह निर्णय भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद और 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की पृष्ठभूमि में लिया गया है। पूरी परियोजना पर 2,900 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च आने का अनुमान है। इसमें 5.6 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल, अन्य छोटे पुले, अंडरपास और रेल उपरगामी पुल शामिल हैं।
                    http://www.narayan98.co.in/
India-China dispute: केंद्र सरकार ने चीनी कंपनियों को दिया झटका, रद्द कर दिया 2,900 करोड़ का टेंडर                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8