इस देश में जानवर करते हैं सरकारी नौकरी, वजह है खास…

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। आपने इंसान को नौकरी करते हुए जरूर सुना या देखा होगा। लेकिन अगर कहीं जानवर सरकारी नौकरी करते हों तो आप क्या कहेंगे। 2 बिल्लियों की नियुक्ति दरअसल, चूहों से भारत ही नहीं कई
 | 
इस देश में जानवर करते हैं सरकारी नौकरी, वजह है खास…

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। आपने इंसान को नौकरी करते हुए जरूर सुना या देखा होगा। लेकिन अगर कहीं जानवर सरकारी नौकरी करते हों तो आप क्या कहेंगे।

2 बिल्लियों की नियुक्ति

दरअसल, चूहों से भारत ही नहीं कई देश भी काफी परेशान हैं। इसीलिए ब्रिटिश सरकार ने कैबिनेट कार्यालय से चूहों को भगाने के लिए बाकायदा 2 बिल्लियों की नियुक्ति की है। कैबिनेट के डाउनिंग स्ट्रीट मौजूद कार्यालय में चूहों ने उत्पात मचा रखा है। चूहों को टक्कर देने हेतु सरकार ने इवी एवं ऑसी नाम की 2 बिल्लियों को तैनात किया है। दोनों को सेलिया हैमंड एनिमल ट्रस्ट से यहां लाया गया है।

इस देश में जानवर करते हैं सरकारी नौकरी, वजह है खास…

जानकारी के मुताबिक, इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम इवलिन शार्प के नाम पर रखा गया है। जबकि ऑसी का नामकरण शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर किया गया है। गौरतलब है कि ब्रिटिश सरकार के अनेक कार्यालयों में चूहों से निपटने हेतु बिल्लियों को नियुक्त किया गया है।