हल्द्वानी-होमगार्ड भर्ती में बेरोजगारों ने चलाये सीएम पर शब्द बाण, न्यूज टुडे नेटवर्क दे रहा है भर्ती की हकीकत

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1111 होमगार्ड की जल्द भर्ती करने की घोषणा की थी। साथ ही होम गार्ड की बेवसाइट और स्मारिका का भी लोकार्पण किया था। जिसके बाद होमगार्डों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी थी। साथ ही बेरोजगारों के
 | 
हल्द्वानी-होमगार्ड भर्ती में बेरोजगारों ने चलाये सीएम पर शब्द बाण, न्यूज टुडे नेटवर्क दे रहा है भर्ती की हकीकत

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1111 होमगार्ड की जल्द भर्ती करने की घोषणा की थी। साथ ही होम गार्ड की बेवसाइट और स्मारिका का भी लोकार्पण किया था। जिसके बाद होमगार्डों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी थी। साथ ही बेरोजगारों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर मिल गया। हर बार की तरह सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बार भी ट्विट किया लेकिन ट्विट में टाईपिंग में बड़ी चूक को गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर युवाओं ने राज्य सरकार को आड़े हाथों ले लिया। कई लोगों ने इसे बेरोजगारों के साथ मजाक करार दिया। वही युवाओंं ने मीडिया को भी कमेंट के जरिये खरी-खरी सुनाई है।

हल्द्वानी-होमगार्ड भर्ती में बेरोजगारों ने चलाये सीएम पर शब्द बाण, न्यूज टुडे नेटवर्क दे रहा है भर्ती की हकीकत

1111 होमगार्डस की भर्ती को ट्विट कर लिखा 111

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 18वें स्थापना दिवस पर सीएम त्रिवेन्द सिंह रावत ने ट्विट करते हुए लिखा (उत्तराखंड में जल्द ही 111 होमगार्डस की नई भर्तियां की जाएंगी। ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले होमगार्ड्स जवानों के आश्रितों हेतु कल्याण कोष में आवंटित धनराशि में वृद्धि की गई है।)। इसके बाद सोशल मीडिया में बवाल मच गया। लोगों ने सीएम के ट्विट का स्क्रीन शॉट लेकर कई सोशल मीडिया गु्रपों में डाल दिया और लिखा मीडिया वाले इस भर्ती को 1111 बता रहे है जबकि सीएम 111 होमगार्डस भर्ती का ट्विट कर रहे है। जिसके बाद कई लोगों ने उसे फॉलो करते हुए लिखा कि बेरोजगारों के साथ छलावा कर रहे है।

हल्द्वानी-होमगार्ड भर्ती में बेरोजगारों ने चलाये सीएम पर शब्द बाण, न्यूज टुडे नेटवर्क दे रहा है भर्ती की हकीकत

टाईपिंग में हुई मिस्टेक

अगले दिन सारे अखबारों ने 1111 होमगार्ड्स की भर्ती होने की खबर छापी फिर भी ट्विट पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवाओं ने मीडिया और सीएम को खरी-खरी सुनाते हुए जमकर कमेंट करें है। कई युवाओं ने लिखा सीएम झूठे या मीडिया। साथ ही कई युवाओं ने मीडिया पर भी आरोप जड़ दिये कि बेरोजगारों को झूठी खबरें परोसी जा रही है। इस भर्ती को को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त घमासान चल रहा है। हालांकि सूचना विभाग की ओर से भेजे गये प्रेस नोट में 1111 होमगार्ड्स की भर्ती दिखाई गई है। अब साफ ये होना है कि भर्ती 111 की है या फिर 1111 होमगार्ड्स की। इस मामले में सीएम के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने बताया कि होमगार्ड्स की भर्ती 1111 की ही है। चूकवश टाइपिंग की मिस्टेक से ट्विट पर 111 हो गई थी।