हल्द्वानी- भाजपा में पतझड़ जारी, भाजपा के तीन और विकेट गिराने के बाद मैदान मारने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- निकाय चुनाव को लेकर जो सबसे ज्यादा सतर्क दिख रही है वो हैं कांगे्रस। कांग्रेस निकाय चुनाव में किसी भी मोर्चें पर विफल नहीं होना चाहती है। वह लगातार भाजपा को कमजोर करने में जुटी है। पहले हरीश नेगी का विकेट उखाडक़र कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शुरूआत की उसके बाद बमौरी
 | 
हल्द्वानी- भाजपा में पतझड़ जारी, भाजपा के तीन और विकेट  गिराने के बाद मैदान मारने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- निकाय चुनाव को लेकर जो सबसे ज्यादा सतर्क दिख रही है वो हैं कांगे्रस। कांग्रेस निकाय चुनाव में किसी भी मोर्चें पर विफल नहीं होना चाहती है। वह लगातार भाजपा को कमजोर करने में जुटी है। पहले हरीश नेगी का विकेट उखाडक़र कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शुरूआत की उसके बाद बमौरी के राजीव साह और सुनीता पंत का विकेट लेकर हैट्रिक बनाई और अब दिवाली के दिन तीन और विकेट का पतन कर दिया। जिसके बाद भाजपा बड़े झटके लगे है। भाजपा में लगातार विकेट पतन का दौर जारी है। जबकि कांग्रेस हर कदम फूंक-फूंककर चल रही है। वही लगातार विकेट गिरने से भाजपा में हलचल की स्थिति पैदा हो गई है।

हल्द्वानी- भाजपा में पतझड़ जारी, भाजपा के तीन और विकेट  गिराने के बाद मैदान मारने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

हल्द्वानी-इस महिला की बातें सुन आश्चर्यचकित हुए सुमित, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से बताया ये बड़ा रिश्ता

बृजेश, प्रभा और प्रेम सिंह ने छोड़ी भाजपा

दिवाली के दिन वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र भंडारी के साथ तल्ली बमौरी खाम की ग्राम प्रधान प्रभा जोशी और उप प्रधान मुखानी प्रेम बिष्ट ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन तीनों को मिलाकर अभी तक भाजपा के छह बड़े विकेट गिर चुके है। जिसके बाद भाजपा में हलचल मची हुई है। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश और मेयर पद के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को लगातार ये छठां झटका दिया है। इससे पहले रामपुर रोड हरीश नेगी कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद बमौरी के राजीव साह और सुनीता पंत का ने भाजपा को साथ छोड़ा। अब वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र भंडारी और तल्ली बमौरी की ग्राम प्रधान प्रभा जोशी और प्रेम सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिससे उबरने में भाजपा को समय लगेगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता महेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

कांग्रेस का विकास देख छोड़ी भाजपा-भंडारी

कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के समय पर हल्द्वानी में चौमुंखी विकास हुआ। आईएसबीटी, स्टेडियम, चिडिय़ाघर से लेकर पेयजल, बिजली और सडक़ों का निर्माण किया गया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश का कार्य दिख रहा है। हम अपने भी उनके विकास कार्यों के साथ थे। इसलिए आज हम कांग्रेस में आ गये। भाजपा में गुटबाजी वाही है। जबसे भाजपा सत्ता में आयी हल्द्वानी के विकास कार्य ठप है। वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। साथ ही विकास कार्य ठप है।