हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद , यहां एक व्यापारी से पिस्‍टल की नोक पर लाखो की लूट।

हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की शुक्रवार की रात को हल्दूचौड़ में आवासी कॉलोनी शिवालिक पुरम में ट्रांसपोर्ट व्यवसाई से कार सवार लुटेरों ने तमंचे की नोक पर डेढ़ लाख रुपये व लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली है।घटना की सूचना पर पुलिस
 | 
हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद , यहां एक व्यापारी से पिस्‍टल की नोक पर लाखो की लूट।

हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की शुक्रवार की रात को हल्दूचौड़ में आवासी कॉलोनी शिवालिक पुरम में ट्रांसपोर्ट व्यवसाई से कार सवार लुटेरों ने तमंचे की नोक पर डेढ़ लाख रुपये व लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली है।घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुच गए। देर रात तक छानबीन के बाद पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। पुलिस के अनुसार मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

शुक्रवार की रात को शिवालिक पुरम निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसाई राजाराम शर्मा अपनी कार से घर पहुंचे। इस दौरान एक हौंडा सिटी कार से उतरे दो युवकों ने फिल्मी स्टाइल में उनके कान में पिस्टल लगा दी। और व्यापारी से उसका बैग छीन ले गए। जिसमे में डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर था।लूट के बाद कार तेजी से हल्द्वानी की ओर को भाग गयी ।आवासीय कॉलोनी में हुई लूट की वारदात से क्षेत्र वासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।