देहरादून- उत्तराखंड में अब ये होंगे वन विभाग के नये मुखिया, शासन ने लगाई मुहर

उत्तराखंड में आईएफएस राजीव भरतरी वन विभाग के नए मुखिया (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) होंगे। शासन ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि वन विभाग की मौजूदा मुखिया रंजना काला कल सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर को यह जिम्मेदारी संभाली थी। 1986 बैच के है आइएफएस बता दें
 | 
देहरादून- उत्तराखंड में अब ये होंगे वन विभाग के नये मुखिया, शासन ने लगाई मुहर

उत्तराखंड में आईएफएस राजीव भरतरी वन विभाग के नए मुखिया (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) होंगे। शासन ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि वन विभाग की मौजूदा मुखिया रंजना काला कल सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर को यह जिम्मेदारी संभाली थी।

1986 बैच के है आइएफएस

बता दें कि वन विभाग के मुखिया के लिए 1986 बैच के आइएफएस राजीव भरतरी, 1987 बैच के विनोद कुमार सिंघल, अनूप मलिक और ज्योत्सना शितलिंग दौड़ में शामिल थे। भरतरी वर्तमान में जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नए मुखिया के लिए उनके नाम पर शासन ने बुधवार को मुहर लगा दी है।