कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मिसाल के तौर पर पेश किया : भाजपा राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी

नई दिल्ली। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की चुनौती से बखूबी निपटा। कोरोनाकाल में दुनिया के सामने भारत को एक मिसाल के तौर पर पेश किया। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को आयोजित बैठक में यह बात कही। पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल में भारत
 | 
कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मिसाल के तौर पर पेश किया : भाजपा राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी

नई दिल्ली। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की चुनौती से बखूबी निपटा। कोरोनाकाल में दुनिया के सामने भारत को एक मिसाल के तौर पर पेश किया।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को आयोजित बैठक में यह बात कही। पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कोरोनाकाल में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस संकट से निपटने की थी। 130 करोड़ की आबादी वाले देश में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधा मजबूत नहीं थी।

बावजूद प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में लॉकडाउन के 48 घंटे के भीतर करोड़ों गरीब मज़दूर आबादी को राहत देने के लिए 2.76 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गयी। इस राशि से 80 करोड़ ज़रूरतमंदों तक राशन पहुंचाया गया। कोरोना काल में सेवा के संकल्प में संगठन को गतिशील करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जिसके चलते सेवा ही संगठन कार्यक्रम से 22 करोड़ से अधिक लोगों को खाने की व्यवस्था हुयी।

वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई, भारत ने दो-दो वैक्‍सीन बनाई

सिंह ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत के कारण भारत ने दो-दो कोरोना वैक्सीन बनाई। दुनिया के 17 देशों को भारत ही वैक्सीन भेज रहा है। भारत ने एक करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य मात्र 34 दिन में पूरा किया। ब्रिटेन ने 56 दिनों में एक करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है।

कृषि कानून गलत नहीं

सिंह ने कहा कि कृषि कल्याण, कृषि सुधार और किसान हित में मोदी ने तीन कानूनों के माध्यम से बड़े फैसले लिए। इससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, आय दोगुनी हो, किसान अपनी उपज कहीं भी बेच सके, ऐसी स्वतंत्रता मिली है।”

पश्चिम बंगाल में मिल रहा अपार जनसमर्थन

पांच राज्यों में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में सिंह ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता का अपार समर्थन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा है। वहां की जनता अलोकतांत्रिक और दमनकारी सरकार से त्रस्त है। इसलिए भाजपा निश्चित रूप से वहां भारी मतों से जीतेगी।

आम बजट ऐतिहासिक, आत्‍मनिर्भर भारत का संकल्‍प पूरा होगा

आम बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा और यह सर्वस्पर्शी, समावेशी बजट देश के विकास की नींव को मज़बूत करेगा।”