साल 2021 में बीमारियों को कहे बाय बाय, अपनाये फिट रहने के यें तरीके

शरीर से बीमारियों को दूर रखने के लिए फिट रहना बहुत जरुरी है ।हमे जरूरत है कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहे और हमारा शरीर हर तरह से तैयार रहे, ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके। ऐसे में कई व्यायाम हैं जिन्हें हम घर पर ही करके पूरी तरह फिट रह सकते
 | 
साल 2021 में बीमारियों को कहे बाय बाय, अपनाये फिट रहने के यें तरीके

 

शरीर से बीमारियों को दूर रखने के लिए फिट रहना बहुत जरुरी है ।हमे जरूरत है कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहे और हमारा शरीर हर तरह से तैयार रहे, ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके। ऐसे में कई व्यायाम हैं जिन्हें हम घर पर ही करके पूरी तरह फिट रह सकते हैं, और बीमारियों का शिकार होने से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन व्यायाम के बारे में जिन्हें आप 2021 में अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।

साल 2021 में बीमारियों को कहे बाय बाय, अपनाये फिट रहने के यें तरीके

योगा
साल 2021 में अगर आपको पूरी तरह स्वस्थ रहना है, तो आप घर पर ही योगा कर सकते हैं। इसे करने से आप स्वस्थ, अधिक सृजनशीन, प्रसन्न और शांत रह सकते हैं। योगा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में आती है और नाकारात्मक बाहर निकलती है। योगा करने से कई बीमारियों से कोसों दूर रहने में भी मदद मिलती है, साथ ही इससे शारीरिक दिक्कतों से भी दूर रहा जा सकता है। इसके लिए आप नौका आसन, चक्रासन, चेयर पोज, इंजन दौड़ आदि कर सकते हैं।

बॉडी वेट वर्कआउट
अगर आप जिम नहीं जा पा रहे तो आप घर पर ही बॉडी वेट वर्कआउट कर सकते हैं। आप पुशअप्स, पुलअप्स और स्कवाट्स कर सकते हैं। इससे आपका शरीर फिट और तंदुरुस्त तो होता ही है, साथ ही आपके शरीर का आलस भी दूर भागता है। ये व्यायाम करने से आप बीमारियों से भी कोसों दूर रहते हैं और आपकी मशल्स भी अच्छे से काम करती है, आपको नींद अच्छी आती है, आप थकान महसूस नहीं करते हैं और आपको भूख भी अच्छी लगती है। इसलिए इसे आप कर सकते हैं।

स्थिर बाइक व्यायाम
आप स्थिर बाइक व्यायाम भी कर सकते हैं। इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, दिल और फेफड़ों को आराम मिलता है और साथ ही कैलोरी बर्न भी होती है। ये आपके जोड़ों पर तनाव कम डालती है और ये एक उत्कृष्ट एरोबिक कसरत प्रदान करती है। अगर आप स्थिर बाइक व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार हो सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है और आपका मस्तिष्क तेज काम करने में मदद करता है।