रेलवे व पासपोर्ट की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस में भी तत्काल सेवा, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस जल्दी बनवाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था शुरू कर रही है। परिवहन विभाग अब रेलवे व पासपोर्ट की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस में भी तत्काल सेवा शुरू करेगा। यह व्यवस्था प्रदेश में जल्द लागू होनेके बाद उप्र देश
 | 
रेलवे व पासपोर्ट की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस में भी तत्काल सेवा, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। उत्‍तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस जल्दी बनवाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था शुरू कर रही है। परिवहन विभाग अब रेलवे व पासपोर्ट की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस में भी तत्काल सेवा शुरू करेगा। यह व्यवस्था प्रदेश में जल्द लागू होनेके बाद उप्र देश का पहला राज्य होगा।

बोले कि‍ अभी सिर्फ एसी बसों के ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे हैं। साधारण बसों में भी यह सुविधा शुरू होगी। स्टाफ की कमी पर बोले कि सभी विभागों से खाली पदों की संख्या की जानकारी लेकर सरकार को दे दी गई है। जल्द रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने किसी भी डिपो की बस में यात्रियों को बस स्टॉप के अलावा रास्ते में न उतारने- चढ़ाने के निर्देश दिए।