अगर फरवरी में यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरें, तो पहले OK करा लें वाहन का फास्टटैग, वरना हो सकती है मुसीबत

न्यूज टुडे नेटवर्क। अगर आप फरवरी में यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले हैं तो अपने वाहन का फास्टटैग पहले ही ओके करा लीजिएगा। फास्ट टैग नहीं होने पर आपको दिक्कत हो सकती है। तुरंत फास्ट टैग मिलने में आपको समय बर्बाद करना पड़ सकता है। दरअसल यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से फास्ट टैग
 | 
अगर फरवरी में यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरें, तो पहले OK करा लें वाहन का फास्टटैग, वरना हो सकती है मुसीबत

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। अगर आप फरवरी में यमुना एक्‍सप्रेस वे से गुजरने वाले हैं तो अपने वाहन का फास्‍टटैग पहले ही ओके करा लीजिएगा। फास्‍ट टैग नहीं होने पर आपको दिक्‍कत हो सकती है। तुरंत फास्‍ट टैग मिलने में आपको समय बर्बाद करना पड़ सकता है।

दरअसल यमुना एक्‍सप्रेस वे पर फरवरी से फास्‍ट टैग स्‍कैनर शुरू हो जाएगा। एक फरवरी से यमुना एक्‍सप्रेस वे के टोल से बिना फास्‍टटैग वाले वाहनों की निकासी नहीं हो सकेगी। इस बारे में एनएचएआई की ओर से यमुना एक्‍सप्रेस वे प्राधिकरण को सूचित भी कर दिया गया है। यही नहीं एक्‍सप्रेस वे के प्रबंधकों को सख्‍त चेतावनी भी इस बारे में जारी की गई है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह फास्‍ट टैग चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।

उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।