रामायण पर बन रही 3डी फिल्म,  ऋतिक रोशन हीरो व दीपिका निभा रहीं हिरोइन का किरदार  

मुंबई। रामायण पर अब तक कई फिल्मे बन चुकी हैं। नए-नए अंदाज में भगवान राम की कहानी को दिखाया गया है। इस बार निर्माता मधु मेंटाना ‘रामायण’ पर काफी बड़ी फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मधु मेंटाना ने फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये का रखा है। उनका तरीका अलग है क्योंकि
 | 
रामायण पर बन रही 3डी फिल्म,  ऋतिक रोशन हीरो व दीपिका निभा रहीं हिरोइन का किरदार  

मुंबई। रामायण पर अब तक कई फिल्मे बन चुकी हैं। नए-नए अंदाज में भगवान राम की कहानी को दिखाया गया है। इस बार निर्माता मधु मेंटाना ‘रामायण’ पर काफी बड़ी फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मधु मेंटाना ने फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये का रखा है। उनका तरीका अलग है क्योंकि वह 3डी रामाय़ण बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म रामाय़ण में नजर आ सकती है।

नितीश तिवारी करेंगे फिल्म का डायरेक्शन : नितीश तिवारी ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म पहले भी बना चुके हैं। मधु मेंटाना ने जल्द ही अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल से फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी खरीद ली है। कहा जा रहा है कि अब वे बैनर को अकेले ही चलाएंगे। रामायण’  उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को ‘रामायण’ पर रिसर्च करने के लिए कहा है जो फिल्म इस्किपट तैयार करने मे मदद करेगे। साथ ही ये भी बताया गया है कि मधु मेंटाना ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह बहुत बड़ा महाकाव्य हैं,  जिसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं होगा।