कैसा ये इश्‍क है : दामाद को ही दिल दे बैठी छह बच्चों की मां, सब छोड़छाड़ चली गई प्रेम की नगरी  

न्यूज टुडे नेटवर्क, पीलीभीत। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है लेकिन इतना भी अंधा नहीं कि रिश्ते-नाते और उम्र भी न दिखे। खबर जिले के पूरनपुर इलाके से है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला के छह बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। महिला का पति शिक्षक है।
 | 
कैसा ये इश्‍क है : दामाद को ही दिल दे बैठी छह बच्चों की मां, सब छोड़छाड़ चली गई प्रेम की नगरी  

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, पीलीभीत। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है लेकिन इतना भी अंधा नहीं कि रिश्ते-नाते और उम्र भी न दिखे। खबर जिले के पूरनपुर इलाके से है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला के छह बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। महिला का पति शिक्षक है। महिला के घर उसके दामाद और अन्य रिश्तेदारों का आना-जाना रहता था। उसके घर दामाद का फुफेरा भाई भी आकर रुक जाता था।

छह बच्चों की मां को दामाद के फुफेरे भाई से इश्क हो गया। लॉकडाउन के  दौरान मौका पाकर महिला अपने छह बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादीशुदा बेटी सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर महिला के प्रेमी के साथ जाने की चर्चा आम हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और महिला और उसके प्रेमी की खोजबीन शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने शाहजहांपुर के एक गांव से महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

दोनों को पूरनपुर कोतवाली लाया गया। जानकारी लगते ही महिला का पति और सभी बच्चे कोतवाली पहुंच गए। रोते हुए पति और एक साल से बिछड़े बच्चों ने सिसकियां लेते हुए महिला से घर वापस चलने को कहा। इश्क में चूर पत्थर दिल महिला ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। पति ने महिला को बच्चों का वास्ता दिया लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।

कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से लगभग एक साल पहले गई थी। दोनों को शाहजहांपुर के एक गांव से बरामद किया गया है। कोर्ट में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।