ज्यादा उम्र के लड़के से शादी कराना चाहते थे घरवाले, लड़की ने फिर ऐसा किया

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। अधिक उम्र के लड़के से घर वालों ने जब रिश्ता तय किया तो लड़की भागकर अपने प्रेमी के पास गाजियाबाद चली गई। जहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।अब उसके घर वाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को दोनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की
 | 
ज्यादा उम्र के लड़के से शादी कराना चाहते थे घरवाले, लड़की ने फिर ऐसा किया

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। अधिक उम्र के लड़के से घर वालों ने जब रिश्ता तय किया तो लड़की भागकर अपने प्रेमी के पास गाजियाबाद चली गई। जहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।अब उसके घर वाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को दोनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर एसएसपी ने उनके मां-बाप की काउंसलिंग करने के लिए कहा है।

मामला नवाबगंज के क्योलड़िया के गांव मेथी नवदिया का है। यहां के निवासी बृजबाला और अमर सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को उन्होंने गाजियाबाद में शादी कर ली है। अमर सिंह गाजियाबाद में नौकरी करता है। ब्रजवाला ने बताया कि उसके घर वाले उसकी अधिक उम्र के लड़के से शादी करवाना चाहते थे। उन्होंने रिश्ता भी तय कर दिया था। इसकी भनक जब लड़की को लगी तो वह अपने प्रेमी के पास भागकर गाजियाबाद चली गई।

घर वालों को जब जानकारी हुई तो वह भी पीछे से गाजियाबाद पहुंचे। किराए पर रह रहे दंपत्ति के घर में घुसकर मारपीट की। किसी तरह वह लोग वहां से भागकर बरेली पहुंचे। बताते हैं कि बरेली पहुंचने के बाद बस अड्डे पर भी आरोपियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की लेकिन वह जान बचाकर किसी तरह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के पास पहुंचे।

इधर एसओ क्योलड़िया ने बताया की युवती के पिता ने मौखिक रूप से उसके लापता होने की सूचना दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एसएसपी ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि दोनों बालिग हैं और अब शादी कर चुके हैं इसलिए उन्हें परेशान ना करें।