होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

होम गार्ड को सिपाई और गृह रक्षक भी कहा जाता है। भारतीय अर्ध सैनिक बलों...
 | 
होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

होम गार्ड को सिपाई और गृह रक्षक भी कहा जाता है। भारतीय अर्ध सैनिक बलों का दल एक स्वैच्छिक बल है, यह भारतीय पुलिस के समक्ष सहायक के रूप में कार्य करता है। जो की प्रत्येक प्रदेश में सक्रिय है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में होमगार्ड संगठन को भारत में पुनर्गठित किया गया था। होमगार्ड आपको शहरों में ट्रैफिक को नियंत्रित करते नजर आते है। ये ना ही पुलिस है और ना ही सेना है तो आखिर ये हैं कौन तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

होम गार्ड क्या है ?

इंडियन होम गार्ड एक भारतीय अर्धसैनिक बलों का दल है। यह एक स्वैच्छिक बल है, जिसे भारतीय पुलिस के समक्ष सहायक के रूप में सौंपा गया है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में होमगार्ड संगठन को भारत में पुनर्गठित किया गया था, हालांकि यह कुछ स्थानों पर अलग-अलग इकाइयों में मौजूद था। होम गार्ड, नागरिकों के विभिन्न वर्गों से भर्ती किये जाते हैं जैसे कि पेशेवर, कॉलेज के छात्र, कृषि और औद्योगिक श्रमिक आदि। जो समुदाय के सुधार के लिए अपना खाली समय देते हैं। होम गार्ड्स में सदस्यता का सामान्य कार्यकाल 3 से 5 साल है।

होम गार्डों की कुल संख्या

देश में होम गार्ड की कुल संख्या 573,793 है, जो की वर्तमान में 486,401 होमगार्ड 25 राज्यों और बाकी के केंद्र शासित प्रदेशों हैं। यह केरल में मौजूद नहीं है क्योंकि केरल में इनके कर्तव्यों को अन्य संगठनों द्वारा किया जाता है।

होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

होम गार्ड के लिए पात्रता

शैक्षणिक पत्रता : होम गार्ड या गृह रक्षक के लिए उम्मीदवार का भारतीय होना जरूरी है तथा उम्मीदवार का 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • आयु सीमा : पुरुष उम्मीदवार के लिए आयु सीमा 20 से 47 वर्ष तथा
  • महिला उम्मीदवार के लिए आयु सीमा 20 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लम्बाई : होम गार्ड के लिए पुरुष सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की लम्बाई 162 सेमी0 अन्य सभी वर्गों के लिए 157 सेमी0 तथा महिला अभ्यर्थी की लम्बाई 148 सेमी0 होनी चाहिए।

होम गार्ड वेतन 

होम गार्ड की सैलरी हर राज्य में अलग-अलग है। वैसे तो होम गार्ड को प्रतिदिन के हिसाब से 300 रूपये से लेकर 650 रूपये तक मिल जाते है। इस हिसाब से होम गार्ड का अनुमानित वेतन 18000 तक या इससे ज्यादा हो सकता है, पंजाब जैसे राज्य में होम गार्ड को 21000 रूपये प्रति माह होम गार्ड वेतन स्वरुप मिलते हैं। इसके अतिरिक्त होम गार्ड को मानदेय होमगार्ड भत्ता दिया जाता है।

होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

वेतन

प्रत्येक राज्य में होम गार्ड का वेतन अलग-अलग है। होम गार्ड को प्रतिदिन के अनुसार 300 रूपये से 650 रूपये तक प्राप्त होते है। इसके अनुसार होम गार्ड का अनुमानित वेतन 18000 या इससे अधिक हो सकता है। पंजाब जैसे राज्य में होम गार्ड को 21000 रूपये प्रति माह होम गार्ड वेतन स्वरुप मिलते हैं, इसके अतिरिक्त होम गार्ड को मानदेय होमगार्ड भत्ता दिया जाता है।

होम गार्ड भर्ती की पूरी जानकारी – कैसे करें आवेदन, जानिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया

होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थी को लिखित और शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो राज्य पुलिस द्वारा आयोजित किया जाता है। दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थी को ट्रेंनिंग के लिए भेज दिया जाता है।

होम गार्ड ट्रेनिंग

सिविल डिफेन्स और होम गार्ड्स के कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न राज्यों में केन्द्रीय सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए गए थे। प्रशिक्षण में व्यक्तिगत और साथ ही टीम प्रशिक्षण शामिल हैं। आजादी के बाद, सिविल रक्षा प्रशिक्षण का कार्य 1962 के बाद ही पुनर्जीवित किया गया।