Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खास

होली रंगों का त्योहार (Festival of Colours) माना जाता है। इस दिन सभी लड़ाई-झगड़े भुला कर इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत में किसी भी त्योहार की बात हो रही हो और अगर व्यंजनों (Recipes) की बात न हो तो यह हो ही नहीं सकता। भारत में विभिन्न प्रकार के व्यंजन
 | 
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खास

होली रंगों का त्योहार (Festival of Colours) माना जाता है। इस दिन सभी लड़ाई-झगड़े भुला कर इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत में किसी भी त्योहार की बात हो रही हो और अगर व्यंजनों (Recipes) की बात न हो तो यह हो ही नहीं सकता। भारत में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जाते है। यहाँ हर संस्कृति और त्योहारों के साथ व्यंजनों का खास महत्व है। भारत के अलग-अलग प्रदेशों (States) में भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने का रिवाज है।
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खासहोली पर कुछ एसे व्यंजन होते है जो खासतौर पर होली पर ही बनाये जाते हैं। किसी प्रान्त में मीठा तो किसी प्रान्त में चटपटा खाना बनाने का रिवाज है। होली के अवसर पर ठंडाई बनाने का भी रिवाज होता है।

होली के लिए कुछ खास व्यंजन
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खासगुझिया
होली का खास त्योहार हो और गुझिया का जिक्र न हो यह कैसे हो सकता है। गुझिया एक पारंपरिक मिठाई (Traditional Sweet) है। इसे बनाने के लिए मैदे, खोए व कुछ अन्य सामग्रियों की आवश्यकता होती है। मैदे के खोल में खोए की भरावन भर कर फिर उसे देसी घी में तल ले। गुझिया बनाने के लिए धीरज की आवश्यकता होती है। वैसे गुझिया बनाना कठिन नहीं है।
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खासबेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू एक सदाबहार मिठाई है। मोटे बेसन को घी में भूनकर लड्डू बनाए जाते है। बेसन के लड्डू बनाना आसान होता है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है। होली के इस अवसर पर थोड़ा समय निकलकर बनाये बेसन के लड्डू जरूर बनाये।
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खासपापड़ी चाट
पापड़ी चाट को सेव पूरी भी कहते है। आजकल पापड़ी बाजार में आसानी से मिल जाती है पर अगर आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकते है। पापड़ी चाट बनाने के लिए पापड़ी को ऊपर से थोड़ा सा फोड़ ले और उस में उबले हुए आलू भरकर, मीठी चट्नी और दही डालें और अपने अनुसार मसाले डालकर पापड़ी चाट का आनंद लें।
Holi’s Traditional Recipes: भारत की शान है होली के पारंपरिक व्यंजन, जाने क्‍या-क्‍या है खासठंडाई
ठंडाई उत्तर भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध पेय है। इसे कई प्रकार के मसलों, गुलाब की पत्तियों और बादाम को पीसकर दूध में डालकर बनाते है। इसे  खासतौर पर होली के अवसर पर बनाते है।                                                                                          (रिपाेेेेेर्ट-: राखी गंगवार, अनुज कुमार सिंंह)

WhatsApp Group Join Now
News Hub