Holi 2020: नौ मार्च को होगा होलिका दहन, 10 को बरसेगा रंग

Holi 2020: इस बार होलिकादहन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। होलिका दहन नौ मार्च को होगा और 10 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।होलिका दहन सोमवार को होने से पर्व की शुभता और बढ़ जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि का मान 9 मार्च, सोमवार को रात 11:26 बजे तक है। इस दिन
 | 
Holi 2020: नौ मार्च को होगा होलिका दहन, 10 को बरसेगा रंग

Holi 2020: इस बार होलिकादहन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। होलिका दहन नौ मार्च को होगा और 10 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी।होलिका दहन सोमवार को होने से पर्व की शुभता और बढ़ जाएगी।
Holi 2020: नौ मार्च को होगा होलिका दहन, 10 को बरसेगा रंग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि का मान 9 मार्च, सोमवार को रात 11:26 बजे तक है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग भी रहेगा। रात में ध्वज नामक महाऔदायिक योग है। पूर्णिमा को भ्रदा का योग दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5:52 के बाद है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 9 मार्च को शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक है। विशेष शुभ मुहूर्त शाम 5:55 बजे 6:35 बजे तक है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र उग्रता में वृद्धि करेगा।

इस बार दो मार्च से लगेगा होलाष्‍टक
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दो मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे और 9 मार्च को शाम तक रहेंगे। होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है। माना जाता है कि होलाष्टक में कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता। शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य दो मार्च से पहले ही संपन्न हो जाएंगे। मान्यता है कि होलाष्टक में शुभ कार्य करने से अग्नि ताप का कष्ट मिलता है।