हिमाचल प्रदेश में बहुमंजिला इमारत गिरी, सेना की 15 जवानों की मौत की आशंका, कई घायल

सोलन-हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बड़ी खबर आ रही है। सोलन के कुम्हारहट्टी.नाहन मार्ग पर एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। बिल्डिंग के नीचे करीब 35 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आज दोपहर एक तीन मंजिला
 | 
हिमाचल प्रदेश में बहुमंजिला इमारत गिरी, सेना की 15 जवानों की मौत की आशंका, कई घायल

सोलन-हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बड़ी खबर आ रही है। सोलन के कुम्हारहट्टी.नाहन मार्ग पर एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। बिल्डिंग के नीचे करीब 35 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आज दोपहर एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। यहां भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए, जिनमें सेना की 15 जवानों की मौत की आशंका है। बताया जा रहा है करीब 18 लोगों को घायल अवस्‍था में मलबे से निकाल लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बहुमंजिला इमारत गिरी, सेना की 15 जवानों की मौत की आशंका, कई घायल

भोजन के लिए रूके थे जवान

हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के गिरने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला हादसा है। बताया जा रहा है कि होटल में सेना के जवान भोजन करने के लिए रुके हुए थे। इस दौरान अचानक भवन गिर गया। सेना के जवानों सहित होटल के कर्मी व कुछ और लोगों के भी अंदर फंसे होने की आशंका है।