हल्द्वानी-यहां स्मैक खरीदने आती है अमीर घर की लड़कियां, ऐसे खुली पोल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- राजपुरा लंबे समय से जुआं, सट्टा, शराब और स्मैक लिए चर्चाओं में रहा है। शाम होते ही यहा जनरल स्टोरों में भी जाम छलकने लगते है। अब स्मैक के लिए लगातार राजपुरा का नाम आगे आ रहा है। राजपुरा मे ंकल दो पक्षों े बीच हुए बवाल के बाद स्मैक के
 | 
हल्द्वानी-यहां स्मैक खरीदने आती है अमीर घर की लड़कियां, ऐसे खुली पोल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- राजपुरा लंबे समय से जुआं, सट्टा, शराब और स्मैक लिए चर्चाओं में रहा है। शाम होते ही यहा जनरल स्टोरों में भी जाम छलकने लगते है। अब स्मैक के लिए लगातार राजपुरा का नाम आगे आ रहा है। राजपुरा मे ंकल दो पक्षों े बीच हुए बवाल के बाद स्मैक के कई मामले सामने आये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि यहंा स्मैक बिकती है। बताया जा रहा है कि अमीर घरों की लड़कियां भी यहां से स्मैक खरीदकर ले जाती है। वही कल पुलिस ने 13 दिन से लापता चल रही एक किशोरी को राजपुरा से ही पकड़ा जो यहां स्मैक पीने आयी थी। साथ ही एक किशोर भी घर में बर्थ डे पार्टी मेंं जाने बात कहकर राजपुरा में स्मैक खरीदने गया था जो पकड़ा गया। राजपुरा में पुलिस के नाक के नीचे स्मैक का कारोबार जोरों पर है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

हल्द्वानी-यहां स्मैक खरीदने आती है अमीर घर की लड़कियां, ऐसे खुली पोल

कल पकड़े गये किशोर और किशोरी

लंबे समय से जिले के कप्तान नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है लेकिन कोतवाल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजपुरा में स्मैक का कारोबार जोरों पर है। इस दलदल में क्षेत्र के युवा ही नहीं बल्कि किशोर और किशोरियां भी फंस चुकी है। वहीं कल राजपुरा में हुए बवाल के बाद एक के बाद एक बातें सामने आयी। नवाबी रोड का एक किशोर कल स्मैक खरीदने राजपुरा में पकड़ा गया। वह महज आठवीं क्लास का छात्र है। वहीं 13 दिन से घर से लापता किशोरी राजपुरा से बरामद हुई। जिसके बाद सुनने वाले के होश उड़ गये। किशोरी लंबे समय से स्मैक का सेवन कर रही है। वही दो पक्षों में बवाल के दौरान कई बाते खुलकर सामने आयी। जिसमें स्मैक बेचने की बात भी कही गई। बताया जा रहा है कि अमीर घरों के लडक़े ही नहीं लड़कियां भी यहा कार से स्मैक खरीदने आते है। इन सब के बावजूद पुलिस चुपी साधे बैठी है।