Hathras Gang Rape Case: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैदल जा रहे थे हाथरस

उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड (Hathras Case) में पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पुलिस ने रोक लिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस (Greater Noida Police) ने रोका, वहां से वे लोग
 | 
Hathras Gang Rape Case: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैदल जा रहे थे हाथरस

उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड (Hathras Case) में पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पुलिस ने रोक लिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस (Greater Noida Police) ने रोका, वहां से वे लोग पैदल ही हाथरस के लिए निकले पड़े। जिसके बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें लाठी मारकर गिरा दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जहां रोका गया था, वहां से हाथरस से 142 किलोमीटर दूरी पर है। हाथरस के जिला अधिकारी (DM) ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक रहेगी।

http://www.narayan98.co.in/

Hathras Gang Rape Case: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैदल जा रहे थे हाथरस

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया गया था। लड़की की रीड की हड्डी में चोट और जीव कटने की वजह से पहले आजमगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह ही उसकी मौत हो गई।