Hathras Case: हाथरस केस में अरविंद केजरीवाल ने साधा योगी सरकार पर निशाना और कहीं ये बातें

हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि ‘हाथरस की घटना बहुत दर्दनाक है और
 | 
Hathras Case: हाथरस केस में अरविंद केजरीवाल ने साधा योगी सरकार पर निशाना और कहीं ये बातें

हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना ने अब सियासी रंग ले लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि ‘हाथरस की घटना बहुत दर्दनाक है और पीड़ित परिवार के साथ सरकार का आचरण भी ठीक नहीं है। हम लोकतंत्र में रह रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे इस देश के मालिक नहीं बल्कि सेवक हैं।’

अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘हाथरस के पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया और कल पूरी प्रणाली ने बलात्कार किया पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है।’

एक अन्य ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

http://www.narayan98.co.in/

Hathras Case: हाथरस केस में अरविंद केजरीवाल ने साधा योगी सरकार पर निशाना और कहीं ये बातें

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8