हरियाणा- पति ने डेढ़ साल से पत्नी को किया था टाॅयलेट में बंद, देखिये शरीर में बचा सिर्फ हड्डियों का ढांचा

हरियाणा के पानीपत के रिसपुर गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पिछले डेढ़ साल से पत्नी को टाॅयलेट में बंद कर रखा था। सोमवार को जब जानकारी मिलने पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अघिकारियों की टीम ने घर में छापा मारा तो देखा कि घर के बंद
 | 
हरियाणा- पति ने डेढ़ साल से पत्नी को किया था टाॅयलेट में बंद, देखिये शरीर में बचा सिर्फ हड्डियों का ढांचा

हरियाणा के पानीपत के रिसपुर गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पिछले डेढ़ साल से पत्नी को टाॅयलेट में बंद कर रखा था। सोमवार को जब जानकारी मिलने पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अघिकारियों की टीम ने घर में छापा मारा तो देखा कि घर के बंद टाॅयलेट में महिला कैद थी, महिला के पूरे शरीर पर मल-मूत्र पड़ा था और हालत इतनी खराब थी कि वह उठकर चल भी नहीं सकती थी।

जिसके बाद टीम ने महिला को मुक्त कराया। महिला ने बताया कि उसे उसके पति ने पिछले डेढ़ सालों से टाॅयलेट में बंद किया था। महिला ने बताया कि उसे ठंग से खाना भी नही दिया जाता था। डेढ़ साल से टाॅयलेट में बंद रहने के कारण महिला की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। उसका शरीर हड्डियों का ढ़ाचा बन गया है, जिसमें मांश भी नही दिख रहा है। फिलहाल मामले में थाना सनौली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताज के दौरान पति ने बाताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है।

जिस कारण पिछले तीन सालों से उसका इलाज चल रहा था। पत्नी की इन परेशानियों से परेशान होकर अरोपी ने उसे घर के एक टाॅयलेट में बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि पीड़ित के तीन बच्चें हैं। पुलिस ने महिला एंव बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता की शिकायत पर पति के खिलाफ 498 और 342 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। महिला का बुधवार को मेडिकल कराया जाएगा।

तीनों बच्चें पिता के साथ, नही किया विरोध

पुलिस कार्यवाही के दौरान महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी है। एक बेटा 11 और दूसरा 13 साल का है। हैरानी की बात यह है कि पिता उनके सामने मां को पीटता था। टौर उसे भूखा. प्यासा टॉयलेट में बंद कर रखा था लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। न कभी किसी से शिकायत की।