हरिद्वार -यहां अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार, ऐसे दिया पुलिस को चकमा

हरिद्वार –जेलों से कैदियों के भागने की खबरें आती रहती है लेकिन एक साथ बड़ी मात्रा में कैदियों का भागना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए।कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा
 | 
हरिद्वार -यहां अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार, ऐसे दिया पुलिस को चकमा

हरिद्वार –जेलों से कैदियों के भागने की खबरें आती रहती है लेकिन एक साथ बड़ी मात्रा में कैदियों का भागना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए।कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को करीब एक सप्ताह अस्थाई जेल में रखा जाता है। हरिद्वार जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। आरज सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी पराार हो गए।

देहरादून-अगले माह से 7296 पदों के लिए शुरू होंगी भर्ती, पढिय़े पूरी डिटेल

कैदियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस ने उनकी कई जगह खोजबीन की लेकिन वह कही नजर नहीं आये। कैदियों के भागने के बाद जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्थाई जेल से फरार आठ कैदियों की तलाश चल रही है।