हरिद्वार- कृषि कानून के समर्थन में उतरे सैकड़ों किसान, सीएम त्रिवेन्द्र ने कहीं ये बात

केन्द्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि कानूनों का विरोध पूरे देश में जारी है। लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार में किसान ट्रैक्टर रैली कर किसान बिल के समर्थन में सड़को पर नज़र आये। ऋषिकुल मैदान में सैकड़ों की संख्या में उमड़े किसानों से इस दौरान प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बात की। उन्होंने कहा
 | 
हरिद्वार- कृषि कानून के समर्थन में उतरे सैकड़ों किसान, सीएम त्रिवेन्द्र ने कहीं ये बात

केन्द्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि कानूनों का विरोध पूरे देश में जारी है। लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार में किसान ट्रैक्टर रैली कर किसान बिल के समर्थन में सड़को पर नज़र आये। ऋषिकुल मैदान में सैकड़ों की संख्या में उमड़े किसानों से इस दौरान प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बात की। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। मोदी सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

किसानों को किया वर्चुअली संबोधित

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअली किसानों को संबोधित किया। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि कृषि बिल को लेकर कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। सरकार ने बिल लाने से पहले किसान नेताओं से वार्ता की थी। जिसके बाद ही कृषि कानून लागू किया गया है।

हरिद्वार- कृषि कानून के समर्थन में उतरे सैकड़ों किसान, सीएम त्रिवेन्द्र ने कहीं ये बात

उनकी माने तो कांग्रेस के बहकावे में आकर कुछ संगठनों ने बिल का विरोध शुरू किया। सीएम की माने तो किसान को कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग में यह अधिकार है कि वह इसे तोड़ सकता है। कॉन्ट्रेक्ट लेने वाले को यह अधिकार नहीं होगा। किसान की जमीन का कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं, सिर्फ फसल का एग्रीमेंट होगा।