हरिद्वार- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू बनी रीवा की राजकुमारी, देखिये राजकुमारी की बोल्ड तस्वीरें

Uttarakhand news- आज उत्तराखंड में एक शाही शादी होने जा रही है। त्रिवेन्द्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे की शादी रीवा की राजकुमारी से होने जा रही है। इसके लिए पूरे इंतेजाम कर लिए गये है। इस शाही शादी में कई राज्यों के राज्यपालों के अलावा राजनीति और फिल्म जगत के सितारे भी शिरकत करेंगे।

बताया जा रहा है कि विगत 8 फरवरी को दोनों की सगाई हुई थी। जिसके बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन अब खबर पक्की हो गई कि मध्य प्रदेश के राजकुमारी की शादी कही और नहीं बल्कि उत्तराखंड में हो रही है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी सीरियल में रखा कदम
मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में आई थीं।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है। की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने सगाई कर ली है। असल जिंदगी में वे एक राजकुमारी हैं। ये शादी काफी भव्य होगी जिसमें देश की तमाम राजनैतिक हस्तियां और फिल्मी सितारे शामिल होंगे। राजघराने में इस शादी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लडक़ी हैं जो अभिनय के क्षेत्र में आई है।
कई वीपीआईपी करेंगे शादी में शिरकत
उनकी शादी का हिस्सा बनने उनकी साथी कलाकार कृति और निधि पहुंच चुकी हैं। विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे लोगों के लिए शहर के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं बुक कराई गई है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज के विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
सभी तस्वीरें गूगल और इंस्टाग्राम से ली गई है।
इस शादी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। दिन भर वह सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान बनाने में मशगूल रही। हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे से सटा बैरागी कै
ंप आयोजन स्थल है।