हरिद्वार-224 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, इस कंपनी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार-प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अभी तक प्रदेश में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 4515 पहुंच चुका है। विगत दिवस हरिद्वार की एक कंपनी में 220 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। आज सुबह फिर चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिसके बाद आंकड़ा
 | 
हरिद्वार-224 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, इस कंपनी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार-प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अभी तक प्रदेश में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 4515 पहुंच चुका है। विगत दिवस हरिद्वार की एक कंपनी में 220 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। आज सुबह फिर चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिसके बाद आंकड़ा 224 पहुंच गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

हरिद्वार-224 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, इस कंपनी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही
पूरा मामला हरिद्वार के सिडकुल में स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी का है, जहां 224 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले। विगत दिवस इसी कंपनी में 220 कर्मचारियों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। आज सुबह फिर चार लोग पॉजिटिव निकले, जिसके बाद आंकड़ा 224 पहुंच गया। पुुलिस ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कर्मचारियों को इक_ा कर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।

हरिद्वार जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। 224 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्लांट को बंद कर दिया गया है।जिसके बाद वहां सैनिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शंभूनाथ झा ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आये लोगों को चिह्नित करने के लिए कई टीमें लगाई हैं।