हरिद्वार-आये दिन दुष्कर्म के कई मामले देखने को मिल रहे है। हर दिन ऐसे घटनाएं सामने आ रहे है। हरिद्वार के मंगलौर में एक अलग ही दुष्कर्म का मामला सामने आया। यहां एक प्रॉपटी डीलर ने विधवा को शादी का झांसे में लेेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका घर बिकवा दिया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने पुलिस में की तो पुलिस ने आरोपी प्रॉपटी डीलकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
बताया जा रहा है कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसी के पड़ोस में शमशाद नाम का एक व्यक्ति रहता है जो प्रॉपटी का काम करता है। जिसके बाद उसने पीडि़ता को शादी के झांसे में लेकर मकान बिकवाने की बात कही। फिर मकान बेचकर दोनो साथ रहने की बात से वह उसके झांसे में आग गई। महिला का आरोप है कि उसे कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।बाद में महिला का मकान 15 लाख मेें बिकवा दिया और रुपये लेकर भाग गया। जब उसने उससे संपर्क किया तो शादी से मना कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस में तहरीर दी।