जम्मू कश्‍मीर के त्राल सेक्टर में सुरक्षा बलों पर हैंड ग्रेनेड से हमला, सात घायल

न्यूज टुडे नेटवर्क। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हो गया है। त्राल सेक्टर में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। ग्रेनेड हमले में सात नागरिक चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। हमले के होते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी हमले की अभी तक किसी
 | 
जम्मू कश्‍मीर के त्राल सेक्टर में सुरक्षा बलों पर हैंड ग्रेनेड से हमला, सात घायल

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हो गया है। त्राल सेक्‍टर में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। ग्रेनेड हमले में सात नागरिक चोटिल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। हमले के होते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

पूरे इलाके में सेना का सर्च अभियान अभी जारी है। पुलवामा जिले के त्राल बस स्‍टैण्‍ड पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। जांच में चीनी हैण्‍ड ग्रेनेड से आतंकी हमला होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है।

बीते दिनों जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की हमले की योजना को नाकाम करते हुए लश्कर के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस को कई चीनी हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए थे।