हल्द्वानी-युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे सार्थक, ऐसे कर रहे जागरूक

Haldwani News- आज युवा लगातार नशे की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत के अधिकांश युवा नशे की लत का बुरी तरह शिकार हो चुके है। नशा कई तरह का होता है, जिसमें शराब, सिगरेट, अफीम, गांजा, हेरोइन, कोकीन, चरस आदि। नशा एक ऐसी बुरी आदत है, जो किसी इंसान को लग जाए तो उसे
 | 
हल्द्वानी-युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे सार्थक, ऐसे कर रहे जागरूक

Haldwani News- आज युवा लगातार नशे की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत के अधिकांश युवा नशे की लत का बुरी तरह शिकार हो चुके है। नशा कई तरह का होता है, जिसमें शराब, सिगरेट, अफीम, गांजा, हेरोइन, कोकीन, चरस आदि। नशा एक ऐसी बुरी आदत है, जो किसी इंसान को लग जाए तो उसे दीमक की तरह अंदर से खोखला बना देती है। ऐसे में युवाओं को जागरूक रकने का जिम्मा आईआईएमटी के डायरेक्टर सार्थक अरोड़ा ने उठाया है। वह युवाओं को इस दलदल से निकालने की कोशिश में लगे है।

वीडियो देखे-

अपने वीडियो के माध्यम से उन्होंने युवाओं को फिटनेस पर ध्यान देने के साथ ही नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने मसडीज जैसी गाडिय़ों का उदाहरण देकर युवाओं से अपने शरीर को हष्टपुष्ट रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने शरीर को ढालेंगे वह उसी हिसाब से चलेगा। ऐसे में आपकों यह सोचना होगा कि आपका शरीर किन चीजों से स्वस्थ्य रहता है। फास्टफूड युवाओं के बड़ा घातक सिद्ध हो सकता है। यह शरीर को कमजोर बना रहा है।

हल्द्वानी-युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे सार्थक, ऐसे कर रहे जागरूक

युवा वर्ग लगातार नशे की ओर कदम बढ़ा रहा है। इससे उसकी सोचने की क्षमता खत्म होते जा रही है। वह दलदल में फंसता जाता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य इंसान बनने के लिए हमें अपने शरीर का खास ध्यान रखना होगा। अगर हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हमें आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो में इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है।