हल्द्वानी- युवक की राह देख रहे थे परिजन लेकिन घर पहुंची लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी-देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चोरगलियां क्षेत्र का एक युवक देर रात अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे
 | 
हल्द्वानी- युवक की राह देख रहे थे परिजन लेकिन घर पहुंची लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी-देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चोरगलियां क्षेत्र का एक युवक देर रात अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे एसटीएच मेंं भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

हल्द्वानी- युवक की राह देख रहे थे परिजन लेकिन घर पहुंची लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बताया जा रहा है कि चोगलिया निवासी 29 वर्षीय विजय हीरा पुत्र हर्षित हीरा देर रात सितारगंज से अपने घर चोरगलिया लौट रहा था। अचानक उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।