हल्द्वानी-युवक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, सवा लाख का मंगलसूत्र महिला को लौटाया

हल्द्वानी-ईमानदारी आज भी जिंदा है। इसका उदाहरण शहर के एक युवक ने दिया। नौ दिन पुलिस की खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को सवा लाख का मंगलसूत्र लौटा दिया। लाइन नंबर 16 निवासी एक व्यक्ति सडक़ पर मंगलसूत्र मिला तो उसने पुलिस के सुपुर्द किया था। मंगलसूत्र खोने के बाद घबराई महिला ने
 | 
हल्द्वानी-युवक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, सवा लाख का मंगलसूत्र महिला को लौटाया

हल्द्वानी-ईमानदारी आज भी जिंदा है। इसका उदाहरण शहर के एक युवक ने दिया। नौ दिन पुलिस की खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को सवा लाख का मंगलसूत्र लौटा दिया। लाइन नंबर 16 निवासी एक व्यक्ति सडक़ पर मंगलसूत्र मिला तो उसने पुलिस के सुपुर्द किया था। मंगलसूत्र खोने के बाद घबराई महिला ने परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में अब तक नहीं बताया था। मंगलसूत्र खोने के बाद से वह बीमार चल रही थी।

उत्तरकाशी-सवारियों से भरी यूटिलिटी खाई में समाई, मची गई चीख-पुकार
एसओ काठगोदाम भगवान सिंह महर ने महिला के तलाशने के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। पता चला कि एक दिसंबर को गंगोलीहाट की मैक्स पिकअप ने मुरादाबाद के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करवाया था। आरटीओ दफ्तर से पूछताछ के बाद वाहनस्वामी हरीश पंत का नंबर मिल गया। पूछने पर हरीश ने गाड़ी में सवार किसी महिला मंगलसूत्र खोने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिस के कहने पर उसने पहाड़ से मुरादाबाद शादी में शामिल होने गए सभी लोगों से मंगलसूत्र के बाबत पूछताछ करवाई। सूचना मिली की देवराड़ी पंत, गणाई गंगोलीहाट निवासी प्रियंका पंत भी शादी में गई थी और उसका मंगलसूत्र काठगोदाम में खोया था। लेकिन डर के मारे उसने परिजनों या अन्य किसी को नहीं बताया। आज प्रियंका हल्द्वानी एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंची। जहां मोहम्मद हासिब के हाथों मंगलसूत्र लौटाया गया।