हल्द्वानी- पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना कर अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है, वहीं विपक्षी पार्टियां इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। हल्द्वानी के बुधवार में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने अलग-अलग विरोध कार्यक्रम कर बेरोजगारी दिवस के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का
 | 
हल्द्वानी- पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना कर अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है, वहीं विपक्षी पार्टियां इस दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। हल्द्वानी के बुधवार में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने अलग-अलग विरोध कार्यक्रम कर बेरोजगारी दिवस के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन नहीं मनाएंगे बेरोजगारी दिवस

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस का कहना है कि वर्तमान में बेरोजगारी चरम पर है। उनकी माने तो देश के आर्थिक हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं, ऐसे में बेरोजगार प्रधानमंत्री का जन्मदिन तो नहीं बेरोजगारी दिवस जरूर मना सकते हैं।

हल्द्वानी- पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

उधर वामपंथी दलों का भी केंद्र सरकार के खिलाफ बेरोजगारी महंगाई और अर्थव्यवस्था के ऊपर इसी तरह का विरोध है। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कैलाश पांडे ने कहा कि आज लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं सरकार निजी करण में लगी है। अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है ऐसे में विरोध नहीं करें तो क्या करें।