हल्द्वानी- निर्भय के इस Idea के आप भी हो जाएंगे फैन, जरुरतमंद और बेरोजगारों के चेहरों पर ऐसे ला रहे Smile

नौजवान युवाओं के जोश, जुनून और प्रगतिशील सोच को एक साथ लाने के लिए write2nirbhay आइडिया काफी बेहकर कार्य कर रहा है। write2nirbhay सोच को जन्म देने वाले निर्भय पाल ने बताया कि write2nirbhay की शुरूआत करने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगो की मदद करना है। फिर चाहे वो देश का नौजवान, बूढ़ा,
 | 
हल्द्वानी- निर्भय के इस Idea के आप भी हो जाएंगे फैन, जरुरतमंद और बेरोजगारों के चेहरों पर ऐसे ला रहे Smile

नौजवान युवाओं के जोश, जुनून और प्रगतिशील सोच को एक साथ लाने के लिए write2nirbhay आइडिया काफी बेहकर कार्य कर रहा है। write2nirbhay सोच को जन्म देने वाले निर्भय पाल ने बताया कि write2nirbhay की शुरूआत करने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगो की मदद करना है। फिर चाहे वो देश का नौजवान, बूढ़ा, बच्चा, अमीर- गरीब कोई भी हो उनके हर कठिन समय को एक नई सोच के साथ आसान बनाना है। उनके मुताबकि इस आइडिया को और बेहतर बनाने के लिए कोई भी अपना सुझाव उन तक भेज सकता है। बीते 3 दिन की बात करें तो निर्भय के इस आइडिया को 200 से अधिक समस्याएँ और सुझाव मिले है। जिनका समाधान करने के साथ-साथ सुझावों पर भी गौर किया जा रहा है। वह कहते है कि write2nirbhay की हेल्पलाइन 24/7  जरुतमंदो के लिए खुली है।

संक्रमित मरीजों के परिवारों की कर रहे देखभाल

कोरोनाकाल जैसे कठिन समय में भी write2nirbhay जरुरत मंदो की मदद को निरंतर कार्य कर रहा है। front line workers से लेकर दूरस्थ जंगलो में रह रहे लोगों तक भोजन की व्यवस्था कर रहा है। बाहरी राज्यों में फंसे स्थानीय लोगों को घर वापस लाने की व्यवस्था कर रहा है। कोविड-19 के दौर में जिन लोगों की नौकरियों छिन गई, उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने की कोशिश जारी है।

हल्द्वानी- निर्भय के इस Idea के आप भी हो जाएंगे फैन, जरुरतमंद और बेरोजगारों के चेहरों पर ऐसे ला रहे Smile

लॉकडाउन में हल्द्वानी, सितारगंज, बाजपुर, रुद्रपुर में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के करीब 300 कर्मियों की पूरे एक महीने तक भोजन व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीजों को भी स्वस्थ खाना और उनके घर परिवार की देख भाल की जिम्मेदारी निभाई गई। निर्भय बताते है कि अपने आइडिया के पीछे वे हर दिन कुछ बेहतर करने की कोशिश करते है। उनके द्वारा किये जा रहे इन कर्यों से लोगो की मिलने वाली प्रसंसा को ही वे अपनी असल कामयाबी मानते है।

बेरोजगारों को दिला रहे रोजगार

Write2Nirbhay के तहत सिडकुल में अब तक 25 से अधिक बेरोज़गार युवाओं की नौकरी का बंदोबस्त किया जा चुका है। 200 से अधिक युवाओं का नौकरी के लिए इंटरव्यू करवाया गया है। लगभग 70 उत्तराखण्ड वासियों को अलग अलग शहरों से घर वापसी लाना का प्रबन्ध किया गया है। लोगो कें घर परिवार की भी समस्याएं का समाधान का प्रयास किया जा रहा है। निर्भय बताते है कि वे हल्द्वानी में एक हाइअर एजुकेशन संस्थान भी चलाते है। जिसमें 500 छात्र पढ़ते हैं। जबकि 100 से अधिक स्टाफ काम करते है।

हल्द्वानी- निर्भय के इस Idea के आप भी हो जाएंगे फैन, जरुरतमंद और बेरोजगारों के चेहरों पर ऐसे ला रहे Smile

उनकी माने तो लॉकडाउन के कठिन दौर में किसी भी छात्र को फीस से संबंधित कोई परेशानी महसूस नहीं होने दी गई है। इसके अलावा 100 से अधिक स्टाफ़ में से किसी को भी निकाला नहीं गया और न ही वेतन संबंधित कोई दिक्कत आने दी गई। कम्पनियों के नौकरी देने के रुझान में आये बदलाव से कई हजारों लोगों को फ़र्क़ पड़ा है। इसके लिए उनके द्वारा 3 महीने का स्किल डेवलपमेंट कोर्स का भी निर्माण किया गया है। जिसमें 100 से अछिक छात्रों को मुफ्त प़ढ़ाई का मौका दिया जा रहा है। कोरोनाकाल के इस दौर में write2nirbhay आइडिया लोगो के लिए एंटीवायरस की तरह कार्य कर रह है।