हल्द्वानी- योगाचार्य हेमंत जोशी को मिला राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड, हो रही वाहवाही

Haldwani city news, हल्द्वानी निवासी योगाचार्य हेमंत जोशी को योग, ध्यान,प्राण ऊर्जा चिकित्सा , स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड सम्मानित किया गया है। उन्होंने देश- प्रदेश में योग, ध्यान,प्राण ऊर्जा चिकित्सा का प्रशिक्षण देकर अच्छा मुकाम हासिल किया है। सीमान्त क्षेत्रों में योग के
 | 
हल्द्वानी- योगाचार्य हेमंत जोशी को मिला राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड, हो रही वाहवाही

Haldwani city news, हल्द्वानी निवासी योगाचार्य हेमंत जोशी को योग, ध्यान,प्राण ऊर्जा चिकित्सा , स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड सम्मानित किया गया है। उन्होंने देश- प्रदेश में योग, ध्यान,प्राण ऊर्जा चिकित्सा का प्रशिक्षण देकर अच्छा मुकाम हासिल किया है। सीमान्त क्षेत्रों में योग के क्षेत्र में योगदान देकर उल्लेखनीय कार्य करने पर योग स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट एसोसिएशन इण्डिया द्वारा चम्पावत में जन्मे वर्तमान में

हल्द्वानी निवासी योगाचार्य हेमंत जोशी को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ,पूर्व कमिश्नर मुम्बई एवं बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह एवं विधायक खैर, अलीगढ़ अनूप प्रधान ,उप जिलाधिकारी खैर अंजुम ,स्वामी सुरेन्द्रानंद, योग गुरु प्रशांत आर्य के साथ देश भर से पधारे योग साधकों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हल्द्वानी- योगाचार्य हेमंत जोशी को मिला राष्ट्रीय योग शिरोमणि अवार्ड, हो रही वाहवाही

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग विज्ञान एवं मानव उत्कर्ष में परास्नातक करने के बाद पिछलेडेढ़ दशक से उत्तराखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों में लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का कार्य कर रहे हैं। वह समय समय पर उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, नेहरु युवा केंद्र, मेडिकल कालेज, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय निकायों एवं जनप्रतिनिधियों आदि के सहयोग से कई जगहों में योग की कक्षा का आयोजन करते हैं। इसके अतिरिक्त योग एवं सांस्कृतिक परिषद् के द्वारा पूरे देश-प्रदेश में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराते हैं।

पत्नी नीता भी है योग प्रशिक्षिका

योग गुरू हेमन्त की पत्नी योगाचार्या नीता जोशी भी राष्ट्रीय स्तर की योग प्रशिक्षिका हैं। आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद् के तत्वावधान में विगत वर्षो से योग शिविर लगाकर जन जन को जागरूक कर रहे हैं। विधायक नवीन दुम्का, उपाध्यक्ष कुमांऊ मण्डल विकास निगम रेनू अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी,जिला खेल अधिकारी सुरेश पांडे ,पूर्व संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ बी.एस. बिष्ट,डॉ बी.आर.पनेरू समेत खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों ने हेमंत जोशी को मिले अवार्ड पर बधाई दी है।