हल्द्वानी – महिला से गाल खींचकर मनचला कर रहा था गंदी बात, क्या मामला पढ़िए पूरी खबर

हल्द्वानी – मुखानी में एक व्यक्ति ने महिला और उसके सास-ससुर के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके साथ ही घर पर पथराव भी किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह रविवार सुबह बच्चे के लिए दूध लेकर आ रही थी। इस
 | 
हल्द्वानी –  महिला से गाल खींचकर मनचला कर रहा था गंदी बात, क्या मामला पढ़िए पूरी खबर

हल्द्वानी –  मुखानी में एक व्यक्ति ने महिला और उसके सास-ससुर के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके साथ ही घर पर पथराव भी किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह रविवार सुबह बच्चे के लिए दूध लेकर आ रही थी। इस बीच प्रेम राम नाम के व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध पर उसने महिला का गाल पकड़ लिया। महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो वह पीछे से आ धमका। शोरगुल सुनकर महिला के सास-ससुर बाहर आए तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने घर पर पथराव किया और महिला के बाल खींचकर घसीट दिया। पड़ोसी एकजुट होते इससे पहले जान से मारने की धमकी देकर खिसक लिया। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ कई बार पुलिस में शिकायत हो चुकी है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।