हल्द्वानी- अश्लील वीडियो व फोटो की आड़ में महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, हिंदू जागरण मंच के युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष है आरोपी
Haldwani Crime News- कोतवाली में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की एक महिला ने कोतवाली में पहुंचकर बताया कि उसकी पारिवारिक परेशानियों का फायदा उठाकर हिंदू जागरण मंच के युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस ने मदद की गुहार लगाई। मुकेश ने अपने फेसबुक पर हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष लिख है। वही सत्ताधारी दल के कई नेताओं के साथ उसकी फोटो भी है
पीडि़त ने बताया कि वर्ष 2017 में उसका पारिवारिक जीवन सही नहीं चल रहा था। इसी का फायदा हंजामं की युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट ने उठाया और उससे नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद वह उससे फेसबुक फिर वाट्सएप के मध्यम से बातें करने लगा। पीडि़त का आरोप है कि उसे अपनी जाल में फंसाकर मुकेश भट्ट ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे कमलुवागांजा स्थित किराये के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।
पीडि़त ने बताया कि विगत 27 नवंबर को मुकेश ने फिर उसे फोन कर कमलुवागांजा आने को कहा नहीं आने पर फोटो व वीडियो पति को भेजने की धमकी दी। परेशान होकर उसने पति को पूरी बात बताई। पीडि़त का आरोप है कि इसके बाद मुकेश उसके पति और बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। इससे घबराकर वह कमलुवागांजा चली गई फिर उसने दुष्कर्म किया। अब महिला ने मुकेश से खुद और परिवार को जानमाल का खतरा बताकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।