हल्द्वानी- महिला डॉन! का अजब कारनामा, इतनी सी बात और यहां के युवक को बनाया बंधक

डुप्लेक्स खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला व उसके पुत्र पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। हापुड़ निवासी राजकुमार गौतम के अनुसार उसने एक डुप्लेक्स का सौदा योगेश मल्होत्रा नामक
 | 
हल्द्वानी- महिला डॉन! का अजब कारनामा, इतनी सी बात और यहां के युवक को बनाया बंधक

डुप्लेक्स खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला व उसके पुत्र पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ निवासी राजकुमार गौतम के अनुसार उसने एक डुप्लेक्स का सौदा योगेश मल्होत्रा नामक महिला के साथ 52 लाख में किया। जिसमें से उसने 22 लाख की रकम महिला को दे दी, लेकिन वह डुप्लेक्स का बैनामा करने को लेकर उसे टालती रही।

रकम वापस मांगने पर बनाया बंधक

मामले में आरोप है कि बाद में महिला बैनामा करने से मुकर गई। इधर पीड़ित का कहना है कि जब उसने रकम वापस करने को कहा तो महिला ने अपने पुत्र व दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। साथ ही इकरारनामा निरस्त करने का दवाब बनाया। आरोप है कि इकरारनामा निरस्त न करने पर उसे धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।