हल्द्वानी-अब व्यापार मंडल में व्यापारी को दी जाएगी सिर्फ ये जिम्मेदारी, जानिए क्या है वजह

हल्द्वानी- आज प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड में एक मात्र व्यापारी के हितों के लिए सँघर्ष करने वाला संगठन है। जिसमें रजिस्टर्ड व्यापारी को ही जिम्मेदारी दी जाती है। इसमें व्यवसाय नही करने वाले व्यक्ति का कोई स्थान नही है। क्योकि जो
 | 
हल्द्वानी-अब व्यापार मंडल में व्यापारी को दी जाएगी सिर्फ ये जिम्मेदारी, जानिए क्या है वजह

हल्द्वानी- आज प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड में एक मात्र व्यापारी के हितों के लिए सँघर्ष करने वाला संगठन है। जिसमें रजिस्टर्ड व्यापारी को ही जिम्मेदारी दी जाती है। इसमें व्यवसाय नही करने वाले व्यक्ति का कोई स्थान नही है। क्योकि जो व्यक्ति व्यापार नही कर रहा है उसे व्यापारियो के साथ आने वाली दिक्कतों से कोई वास्ता नही होगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति सिर्फ अपने निजी हित साधेगा और व्यापारी समाज को नुकसान पहुचायेगा।

हल्द्वानी-अब व्यापार मंडल में व्यापारी को दी जाएगी सिर्फ ये जिम्मेदारी, जानिए क्या है वजह

महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक संगठन है जिसमें सभी दलों व धर्म के व्यक्तियों का समावेश है जो सिर्फ व्यापारिक गतिविधियों को ही प्रमुखता से स्थान देता है किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गू नही है, संगठन में निजी हितों का कोई स्थान नही है। संगठन में सामूहिक व्यापारी हितों के मुद्दों को प्रमुखता से लिया जाता है और सँघर्ष किया जाता है जिसके लिए प्रदेश के पदाधिकारी उत्तराखण्ड के दुदराज ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों के छोटे बड़े व्यापारी हो सभी के मामलों को लेकर सरकार व शासन से निरंतर सम्पर्क में रहते है और उसका निराकरण भी करवाते है जिससे व्यपारियो का विस्वास निरन्तर प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में बना हुआ है।

महामन्त्री विरेन्द्र गुप्ता ने उन व्यापारी नेताओ को आड़े लेते हुए कहा है कि जो वर्षो से पदों में चिपके है और अपने निजी व्यवसायिक लाभ के लिए पदों से मोह भंग नही हो रहा है जिसका नुकसान आम व्यापारी को होता है ये लोग अपने फायदे के लिए शासन प्रशासन को भी गुमराह करते है जिससे आम जनता का भी व्यापार मंडल के प्रति छवि धूमिल होती है जो एक व्यापारी समाज के लिए चिंता का विषय है क्योंकि व्यापार मंडल का गठन व्यापारी हितों व सामाजिक कार्यो के लिए हुआ है जो समय समय पर व्यपारियो की मदद से विपरीत परिस्थियों में सरकार व प्रशासन की मदद करता है लेकिन कुछ तथाकथित स्वयंसम्भू लोगो ने व्यापारी राजनीति की आड़ में अपने राजनीतिक भविष्य को तलाश रहे है और व्यापारिक मुद्दों को छोड़कर राजनीतिक दलों के लोगो की चाटुकारिता कर रहे है जिसका नुकसान पूरे व्यापारी समाज को उठाना पड़ रहा है।

 

महामन्त्री वीरेन्द्र गुप्ता ने ऐसे लोगो की आलोचना करते हुए कहा है कि व्यापारी राजनीती की आड़ में वह सिर्फ प्रतिष्ठान में बैठकर अखबारी बयानबाजी कर व्यापारी समाज व शाशन प्रशासन को गुमराह करते है जिनका व्यापारी राजनीति से जमीनी सरोकार नही है ऐसे लोगो को चिन्हित कर प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल शासन प्रशासन व मीडिया से अवगत करवाएगा। अति सीघ्र प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश की सभी 368 इकाइयों से मिलकर लोकडाउन के दौरान आयी समस्याओ से रूबरू होगा।