हल्द्वानी-(वीडियो)-अचानक वन मंत्री हरक सिंह पर आया देवता, आप भी देखिये ये वायरल वीडियो

Haldwani News- सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वन मंत्री हरक सिंह रावत एक जागर में नाचते हुए दिख रहे है। इस वीडियो को लोग लगातार सोशल मीडिया पर वायरल का रहे हैं। यहां ही उत्तराखंड के देवी-देवाताओं की चर्चा कर रहे है। वीडियो एक घर के बाहर
 | 
हल्द्वानी-(वीडियो)-अचानक वन मंत्री हरक सिंह पर आया देवता, आप भी देखिये ये वायरल वीडियो

Haldwani News- सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वन मंत्री हरक सिंह रावत एक जागर में नाचते हुए दिख रहे है। इस वीडियो को लोग लगातार सोशल मीडिया पर वायरल का रहे हैं। यहां ही उत्तराखंड के देवी-देवाताओं की चर्चा कर रहे है। वीडियो एक घर के बाहर का है। जिसमें कुछ लोगों पर देवता प्रकट हुए है। ढोल-दमऊ के साथ जागर का आहवान किया जा रहा है। इस बीच वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ऊपर भी देवता अवतरित हो जाता है। एकाएक वह नाचने लगते है। कई लोग इस वीडियो में ये दावा कर रहे है कि इसमें मंत्री हरक सिंह रावत नहीं है। बल्कि उनकी तरह दिखने वाला कोई दूसरा व्यक्ति है।

देखिये वायरल वीडियो

इस वीडियो के संबंध में जब न्यूज टुडे नेटवर्क ने मंत्री के किसी परिचित से बात की तो पूरा सच सामने आया। यह वीडियो उन्हीं का है। उन्होंने बताया कि वह विगत दिवस अपने गांव गहड़ (श्रीनगर) में इगास का त्योहार मनाने गये थे। इस दौरान वहां गांव में एक जगह जागर का आहवान हो रहा था। अचानक उनके ऊपर भी देवता अवतरित हो गये। वह अपने को रोक नहीं पाये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां कण-कण देव बसे है। हमारी संस्कृति हमारे रीति-रिवाज आज विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। फिलहाल यह वीडियो मंत्री हरक सिंह रावत का ही है।

उत्तराखंड में वर्षो से इगास मनाने की पंरपरा चली आ रही है। कुमाऊं मे इसे इकैसी कहते है जबकि गढ़वाल में इगास बोलते है। पूरे उत्तराखंड यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पहाड़ों में इगास की रात को बिल्कुल दिवाली की तरह मनाया जाता है। पूरे घर में दिये जलाते जाते है। साथ ही ओखली की पूजा की जाती है। इसके अलावा रात में मीठे पकवान भी बनाये जाते है।