हल्द्वानी-वर्षाकाल से पहले एक नये रूप में होगा गौला बैराज, रूडक़ी के तकनीकी विशेषज्ञ ऐसे कर रहे कार्य

हल्द्वानी- आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने गौला बैराज के मरमत कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बंसल ने 1924 ब्रिटिश काल में बने बैराज व 1980 में बने बैराज मरमत सुढृढ़ीकरण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को संख्यां बढ़ाकर वर्षाकाल से पहले सभी मैकेनिकल व
 | 
हल्द्वानी-वर्षाकाल से पहले एक नये रूप में होगा गौला बैराज, रूडक़ी के तकनीकी विशेषज्ञ ऐसे कर रहे कार्य

हल्द्वानी- आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने गौला बैराज के मरमत कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बंसल ने 1924 ब्रिटिश काल में बने बैराज व 1980 में बने बैराज मरमत सुढृढ़ीकरण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को संख्यां बढ़ाकर वर्षाकाल से पहले सभी मैकेनिकल व सविल कार्य पूर्ण किये जाय।

हल्द्वानी-वर्षाकाल से पहले एक नये रूप में होगा गौला बैराज, रूडक़ी के तकनीकी विशेषज्ञ ऐसे कर रहे कार्य
अधिशासी अभियंता सिचाई तरूण बंसल ने निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी को बताया कि 463.81 लाख के गौला बैराज सुढृढीकरण कार्य गतिमान है, जिसमें से 94 लाख के मैकेनिकल कार्य है तथा 1.22 करोड़ के सिलबिम, डेम चैकर प्लेट, मोटर मरमत, ओवरऑपलिंग कार्य रूडक़ी के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है, जो लगभग एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा। पुराने बैराज के चार गेटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। दो गेटों का निर्माण कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोला बड़े बैराज में एक गेट में ग्रेनाइट बिछाने का कार्य कर किया है। शेष गेटो में ग्रेनाईट बिछाने का कार्य किया जा रहा है उसके उपरान्त अन्य सिविल कार्य किये जायेगें।

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि लॉकडाउन होने के कारण कुशल श्रमिक नहीं मिल पा रहे है, जिससे कार्य धीमा चल रहा है जिस पर डीएम ने कहा कि वर्षाकाल आने वाला है इसलिए श्रमिकों को बढ़ाकर कार्यो में तेजी लाई जाय। तांकि वर्षाकाल से पहले कार्य पूर्ण किये जा सके। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गौला बैराज से शीसमहल फिल्टेसंन प्लाट तक आने वाली नहर के दीवार मरमत कार्य चल रहा है। नहर बेड का कार्य शीघ्र ही दो दिन नहर में पानी बन्द करने के उपरान्त किया जायेगा। इस दौरान निरीक्षण में एसएसपी सुनील कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, विभागीय अभियंता मौजूद थे।