हल्द्वानी- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ऐसे लाएगी प्रदेश में परिवर्तन की लहर, सरकार की गलत नीतियों का करेगी विरोध

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा आज नगर निगम सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी की संगोष्ठी में प्रदेश की राजधानी से लेकर पलायन, भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। वही सरकार की गलत नीतियों का एकजुटता के साथ विरोध करने पर भी जोर दिया गया। इस
 | 
हल्द्वानी- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ऐसे लाएगी प्रदेश में परिवर्तन की लहर, सरकार की गलत नीतियों का करेगी विरोध

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा आज नगर निगम सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी की संगोष्ठी में प्रदेश की राजधानी से लेकर पलायन, भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। वही सरकार की गलत नीतियों का एकजुटता के साथ विरोध करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में पलायन, रोजगार, बागवानी, कृषि क्षेत्र में कोई खास काम नहीं हो पा रहे हैं।

हल्द्वानी- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ऐसे लाएगी प्रदेश में परिवर्तन की लहर, सरकार की गलत नीतियों का करेगी विरोध

सत्तारुढ़ दलों को आमजन से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। इस बीच पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफियाराज लगातार बढ़ रहा है। सरकारें इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलनकारी शहीदों के सपनों को साकार करना है तो लडऩा होगा। संगोष्ठी में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजा बहुगुणा, हुकुम सिंह कुंवर, तरुण जोशी, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।