हल्द्वानी- महिला की फोटो इस्तेमाल कर यहां ऐसे हो रहा जमीन पर कब्जा, पुलिस के भी उड़े होश

हल्द्वानी में एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए भूमि स्वामी ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी कमलेश महाजन के अनुसार उसने वर्ष 2005 में अपनी पत्नी रेनू महाजन के
 | 
हल्द्वानी- महिला की फोटो इस्तेमाल कर यहां ऐसे हो रहा जमीन पर कब्जा, पुलिस के भी उड़े होश

हल्द्वानी में एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए भूमि स्वामी ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी कमलेश महाजन के अनुसार उसने वर्ष 2005 में अपनी पत्नी रेनू महाजन के नाम पर ग्राम जीतपुर नेगी में तीन बीघा जमीन सुयाल नामक व्यक्ति से खरीदी। उसका कहना है कि 5 फरवरी 2020 को जब वह प्लाट में गया तो देख कि उसमें ईंट व रेता रखा हुआ था।

फर्जी हस्ताक्षर से कब्जाई भूमि

जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त सामग्री मोहन सिंह जन्तवाल द्वारा डाली गई है। पुलिस के बुलाने पर मोहन, ‌मोहम्मद रिजवान अंसारी व जगदीश प्रसाद जोशी के साथ चौकी पहुंचा। जहां उसने बताया कि रिजवान के कहने पर उसने उक्त सामग्री प्लाट में डाली है। पीड़ित के अनुसार ‌रिजवान ने साथियों के मिलकर उसकी पत्नी की फर्जी फोटो व हस्ताक्षर व इकरारनामा तैयार कर 21 दिसम्बर 2019 को भूमि पर कब्जा किया है। इतना ही नहीं पीड़ित ने रिजवान पर बेची गई भूमि की रकम हड़पने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।