हल्द्वानी- कल हल्द्वानी पहुंचेंगे केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक, जानिये क्या है पूरा कार्यक्रम

Haldwani News- केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कल हल्द्वानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री निशंक रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम
 | 
हल्द्वानी- कल हल्द्वानी पहुंचेंगे केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक, जानिये क्या है पूरा कार्यक्रम

Haldwani News- केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कल हल्द्वानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे।

हल्द्वानी- कल हल्द्वानी पहुंचेंगे केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक, जानिये क्या है पूरा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री निशंक रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे इसके बाद सक्रिट हाउस काठगोदाम पहुंचेगे। अल्पविश्राम के बाद सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं व जना से वार्ता करेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे भाजपा के कुमाऊं संभा कार्यालय हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद निशंक ऊधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री निशंक के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।