हल्द्वानी-अचानक बेहोश होकर गिरने लगे एक ही परिवार के 11 लोग बेस में भर्ती, रात में परिवार ने खायी थी ये चीज

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-नगर में अचानक एक परिवार के 11 लोगों के बीमार होने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर से शासन-प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोयाबीन की बड़ी खाने से परिवार के 11 लोग बीमार हुए है। इस दौरान आनन-फानन में सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया
 | 
हल्द्वानी-अचानक बेहोश होकर गिरने लगे एक ही परिवार के 11 लोग बेस में भर्ती, रात में परिवार ने खायी थी ये चीज

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-नगर में अचानक एक परिवार के 11 लोगों के बीमार होने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर से शासन-प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोयाबीन की बड़ी खाने से परिवार के 11 लोग बीमार हुए है। इस दौरान आनन-फानन में सभी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चोरगलिया नन्धौर नदी के पास रहने वाले अहमद नवी और उनके चचा यासीम नदी में पत्थर भरने का काम करते हैं। रविवार की रात परिवार के सभी लोगों ने सोयाबीन की बड़ी और रोटी खाई थी इसके बाद सोने चले गए।

हल्द्वानी-अचानक बेहोश होकर गिरने लगे एक ही परिवार के 11 लोग बेस में भर्ती, रात में परिवार ने खायी थी ये चीज

सभी बेस अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे के धीर-धीरे एक के बाद एक सदस्य की तबियत खराब होने लगी। यह माजरादेख परिवार में हकंप मच गया। इस दौरा आस-पड़ोस के लोगों की मदद से सभी को बेस अस्पताल लाया गया। अहमद नवी की पत्नी खुशनुमा 40 वर्ष, 20 वर्षीय की बेटी तबस्सुम, 4 वर्ष की शाइस्ता, बेटा 2 साल का आयत, रहमान 17 वर्ष, अरमान 12 वर्ष, सात वर्ष जीशान और अमान 2 वर्ष की हालत बिगड़ गई। वही उनके चाचा यासीम के साथ उनके बेटे कासिम 9 वर्ष, असीम 9 वर्ष बेहोश हो गए। सभी बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।