हल्द्वानी-व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष की दुकान से लाखों की चोरी, व्यापारियों ने दी पुलिस को ये चेतावानी

हल्द्वानी-बर्तन बाजार में एक व्यापारी के यहां से एक नग मूर्ति चोरी हो गई। जिसके बाद दुकानस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की दुकान से ब्रास मूति की एक नग चोरी हो गई। चोरी करते दो आरोपी सीसीटीवी में कैदा हो गये। इसकी जानकारी राजीव
 | 
हल्द्वानी-व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष की दुकान से लाखों की चोरी, व्यापारियों ने दी पुलिस को ये चेतावानी

हल्द्वानी-बर्तन बाजार में एक व्यापारी के यहां से एक नग मूर्ति चोरी हो गई। जिसके बाद दुकानस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की दुकान से ब्रास मूति की एक नग चोरी हो गई। चोरी करते दो आरोपी सीसीटीवी में कैदा हो गये। इसकी जानकारी राजीव अग्रवाल ने मंगलपड़ाव पुलिस को दी। लेकिन पुलिस द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिए जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फस्र्वाण व प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने मंगलपडाव चौकी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य बाजार हुई वारदात को जानकारी देने के बावजूद मंगलपडाव चौकी इंचार्ज ने गंभीरता से नहीं लिया, जबकि घटना सीसीटीवी की फुटेज में आयी है।

उन्होंने कहा कि आठ घंटे बीज जाने के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी घटना की जानकारी लेने तक नहीं आया। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता ने मुख्य बाजार में दिन दहाड़े हुई चोरी की जानकारी एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को देते हुए कहा यदि पुलिस की कार्यशैली इसी प्रकार रही तो अपराधियों के हौंसले बढ़ते जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज आम जनता व व्यपारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेगा।