हल्द्वानी- विकास कार्यों को गति देने फिर मैदान में उतरी सुमित्रा प्रसाद, जानियें क्या है उनका नया विजन

Panchayat Election 2019, इन दिनों पंचायत चुनाव का खुमार पूरे प्रदेश भर में जोरों-शोरों पर है। हर प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके है। वही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद इस बार 25-प्रेमपुर लोश्यानी से बीडीसी मेंबर का चुनाव लड़ रही है। वही उनके सामने क्षेत्र के अन्य
 | 
हल्द्वानी- विकास कार्यों को गति देने फिर मैदान में उतरी सुमित्रा प्रसाद, जानियें क्या है उनका नया विजन

Panchayat Election 2019, इन दिनों पंचायत चुनाव का खुमार पूरे प्रदेश भर में जोरों-शोरों पर है। हर प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके है। वही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद इस बार 25-प्रेमपुर लोश्यानी से बीडीसी मेंबर का चुनाव लड़ रही है। वही उनके सामने क्षेत्र के अन्य चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। बता दें कि इस बार हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की सीट सामान्य होने के चलते सुमित्रा प्रसाद ने बीडीसी मेंबर पद के लिए टिकट लिया है। सुमित्रा प्रसाद का नाम हल्द्वानी में कद्दावर नेत्री के रुप में गिना जाता है।

हल्द्वानी- विकास कार्यों को गति देने फिर मैदान में उतरी सुमित्रा प्रसाद, जानियें क्या है उनका नया विजन

वर्ष 2013 थामा राजनीतिक दामन

मूलरुप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ जिले की निवासी सुमित्रा प्रसाद ने इकोनॉमिक्स से एम.ए की शिक्षा ग्रहण की है। जिसके बाद वर्ष 2013 से उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपना कदम रखा। वही वर्ष 2014 में वह जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर विराजमान हुई। वर्तमान में हल्द्वानी निवासी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद के पति राकेश प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी के पद पर काबिज है। न्यूज टुडे नेटवर्क से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने सड़क, पानी और सिचाई से लेकर सोलर लाईटों से गांव-गांव रोशन किये है।

हल्द्वानी- विकास कार्यों को गति देने फिर मैदान में उतरी सुमित्रा प्रसाद, जानियें क्या है उनका नया विजन

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण व शौचालयों के निर्माण उनके सराहनीय कार्यों में से एक रहे। जिसके लिए नैनीताल जिला पंचायत को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी उनके द्वारा कई कदम उठाये गए। जिसके लिए सरकार से प्राप्त एक करोड़ की विकास राशि से उन्होंने क्षेत्र में कई कार्यों की शुरुआत की। जिसमें व्यवसायिक कर से लेकर लगान-ढुलान में टैंडर प्रक्रिया को शुरू कराया गया। इसके अलावा गूल, पानी टैंकी व कई विकास कार्य उनके द्वारा किये गए।

हल्द्वानी- विकास कार्यों को गति देने फिर मैदान में उतरी सुमित्रा प्रसाद, जानियें क्या है उनका नया विजन

सड़कों का होगा निर्माण

वही एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार के लिए सुमित्रा प्रसाद चुनावी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में विकास कार्यो के लिए कुछ धन राशि की कमी आड़े आई। जिससे कुछ क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित रह गए। उन क्षेत्रों के विकास के लिए इस बार उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। इस चुनाव में उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को को संवारना है। उन्होंने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़के होने के कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनका निस्तारण विजय होने के बाद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान छूटे आधे-अधूरें कार्यों को भी पूरा किया जाएगा।