हल्द्वानी- 2022 चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ये है रणनीति, देंखे भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी सूची

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसके अलावा भाजपा के आनुसांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। समिति में कुल 34 सदस्य शामिल हैं। भाजपा के पुराने नेताओं को करेंगे एक्टिव- भगत प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान के बाद भाजपा
 | 
हल्द्वानी- 2022 चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ये है रणनीति, देंखे भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी सूची

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसके अलावा भाजपा के आनुसांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। समिति में कुल 34 सदस्य शामिल हैं।

हल्द्वानी- 2022 चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ये है रणनीति, देंखे भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी सूची

भाजपा के पुराने नेताओं को करेंगे एक्टिव- भगत

प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का नया अभियान 6 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। अपने इस नये अभियान में वह पार्टी के पुराने और उदासीन नेताओं को एक्टिव करने का कार्य करेंगे। अभियान के दौरान वे खुद पुराने नेताओं के पास जाएंगे और उनसे सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करेंगे। उनकी माने तो उनके पास पुराने खांटी नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देने का एक प्लान भी है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की भूमिका भी तय की जाएगी।

हल्द्वानी- 2022 चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ये है रणनीति, देंखे भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी सूची

उनके नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों की टीम फील्ड में उतरेगी और पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधेगी। उनकी माने तो पार्टी के पुराने और अनुभवी नेता किसी न किसी कारण से उदासीन हैं। वे भाजपा की विचारधारा से गहरे तक तो जुड़े हैं लेकिन पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि सांगठनिक और चुनावी रणनीति के लिहाज से वे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम हो सकते हैं।