हल्द्वानी- कुमांऊ विवि के इस छात्रसंघ अध्यक्ष पर आठ लाख के गबन का संगीन आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

कुमांऊ के विश्वविद्यालय आये दिन सुर्खियों में रहते है जिस कारण कुमांऊ के सभी विश्वविद्यालय काफी चर्चित है कुमांऊ के एक विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ अध्यक्ष पर करीब आठ लाख का गबन करने का आरोप लगा है। हालांकि अध्यक्ष ने इसे साजिश बताते हुए स्वयं पर लगे आरोप को बेबुनियादी ठहराते हुए खारिज किया है।
 | 
हल्द्वानी- कुमांऊ विवि के इस छात्रसंघ अध्यक्ष पर आठ लाख के गबन का संगीन आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

कुमांऊ के विश्वविद्यालय आये दिन सुर्खियों में रहते है जिस कारण कुमांऊ के सभी विश्वविद्यालय काफी चर्चित है कुमांऊ के एक विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ अध्यक्ष पर करीब आठ लाख का गबन करने का आरोप लगा है। हालांकि अध्यक्ष ने इसे साजिश बताते हुए स्वयं पर लगे आरोप को बेबुनियादी ठहराते हुए खारिज किया है। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि उसने काॅलेज के महासंघ कोष से आठ लाख का गबन किया है इस मामले की शिकायत काॅलेज के सचिव समेत सभी महासंघ पदाधिकारियों ने कुलपति और कुलसचिव से की है औरा अध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हल्द्वानी- कुमांऊ विवि के इस छात्रसंघ अध्यक्ष पर आठ लाख के गबन का संगीन आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

लेकिन काॅलेज के कुछ महासंघ पदाधिकारियों ने कहा का विश्वविद्यालय के महासंघ कोष से रूपये तभी निकाले जा सकते है जब रूपये निकालने में सभी महासंघ पदाधिकारियों की सहमती हो। लेकिन अध्यक्ष पर आरोप है कि उसने सभी महासंघ पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करके महासंघ कोष से पैसे निकाल लिये। विश्वविद्याल के सचिव चेतन चम्याल ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान काॅलेज के अध्यक्ष धनंजय बेलवाल द्वारा महासंघ कोष से आठ लाख रूपये निकालकर एक एनजीओ को दे दिये गए। इस पर अध्यक्ष धनंजय बेलवाल ने बताया कि वह रकम कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए गरीबों को राशन बाटने के लिए दी गई थी।

अध्यक्ष ने बताया कि उनके पास इसके लगभग साढ़े सात लाख के बिल भी उपलब्ध है और पैसे देने की सहमति सभी पदाधिकारियों के समक्ष हुई थी उनका कहना है कि उनके पास स्वयं को बेकसूर साबित करने के सभी साक्ष्य मौजूद है। इस दौरान अध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा कि विश्वविद्यालय के महासंघ पदाधिकारियों द्वारा उन पर झूटे आरोप लगाए जा रहे है। फिल्हाल मामले की जांच की जा रही है और काॅलेज के सचिव चेतन सिंह चम्याल, छात्रा उपाध्यक्ष दया बिष्ट, उपसचिव हरीश सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई करने व वर्ष 2019-20 में महासंघ कोष का ब्योरा देने की मांग की है।