हल्द्वानी- दि मास्टर्स स्कूल हर्षोल्लास के साथ मनाया रन फॉर यूनिटी, लौह पुरूष को किया याद

Haldwani News- आज दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की 144 जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही साथ रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। एकता की दौड़ में विद्यालय के सभी
 | 
हल्द्वानी- दि मास्टर्स स्कूल हर्षोल्लास के साथ मनाया रन फॉर यूनिटी, लौह पुरूष को किया याद

Haldwani News- आज दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की 144 जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही साथ रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। एकता की दौड़ में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

हल्द्वानी- दि मास्टर्स स्कूल हर्षोल्लास के साथ मनाया रन फॉर यूनिटी, लौह पुरूष को किया याद

साथ ही साथ विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद तोलिया ने सभी को बधाई दी एवं एकता के सूत्रधार सरदार साहब के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
हल्द्वानी- दि मास्टर्स स्कूल हर्षोल्लास के साथ मनाया रन फॉर यूनिटी, लौह पुरूष को किया याद
प्रबंधक चन्दन सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की 500 से ज्यादा रियासतों को एक कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया था। यह एक बहुत ही अकल्पनीय कार्य था और उनके इसी महान कार्य के लिए आज पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व सरदार साहब का लोहा मानता है।